छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तुष्टिकरण और धर्मांतरण के दिन चले गए- विजय शर्मा…

रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय नेतृत्व, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब छत्तीसगढ़ दुगुनी गति से विकास करेगा। अपराध, भ्रष्टाचार पर लगाम कस कर प्रदेश को फिर से विश्वसनीय छत्तीसगढ़ बनाएंगे। प्रदेश में तुष्टिकरण और धर्मान्तरण के दिन गए।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब डबल इंजन की सरकार के साथ तेजी से विकास करेगा। पिछले पांच वर्षों से अवरुध्द विकास के कार्य अब तेजी से होंगे। भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के ध्येय के साथ कार्य करेगी। अब छत्तीसगढ़ खुली हवा में सांस लेगा। कानून का राज स्थापित हो गया है। माफिया राज का खात्मा हो गया है। भ्रष्टाचार की विदाई हो गई है। स्वस्थ, समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना पूरा करने के लिए जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है। जनता की सरकार, जनता की भावनाओं के अनुसार जनता को समर्पित रहेगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में मोदी जी की गारंटियां पूरी होने का समय आ गया है। भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की दशा और दिशा बदलने अस्तित्व में आ गई है। छत्तीसगढ़ में सुशासन की स्थापना के लिए भाजपा छत्तीसगढ़ की जनता की आभारी है।

Bol CG Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button