Uncategorized
पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके से 6 मजदूरों की मौत और 17 से अधिक लोग घायल

केरल। केरल के त्रिशूर जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब त्रिशूर पूरम उत्सव के लिए पटाखों की तैयारी चल रही थी। प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट त्रिशूर के मुंडाथिकोडे इलाके में शाम करीब 4 बजे हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट के बाद आसमान में घना धुआं फैल गया और आग की लपटें दूर से दिखाई देने लगीं।



