स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
भारत

इंदौर अहमदाबाद हाईवे में स्कॉर्पियो और पिकअप में जोरदार टक्कर, 16 लोगों की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले से गुजरने वाले इंदौर – अहमदाबाद हाईवे के तिरला बायपास पर बुधवार देर रात एक स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर के बाद पिकअप वाहन पलटने से उसमें सवार 50 मजदूरों में से अब तक 16 की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि इतने ही मजदूरों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। इस ह्रद्य विदारक घटना को लेकर प्रभाधनमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने सहायता राशि का भी एलान किया है।

हादसा चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास देर रात को हुआ है। मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन पहले एक स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि, वाहन में क्षमता से काफी ज्यादा मजदूर सवार थे। वाहन पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस भीषण हादसे के बाद सुबह तड़के तक करीब 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।

दुखद बात ये है कि, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, 13 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, इसलिए मृतक संख्या बढ़ सकती है। धार जिला अस्पताल के डॉक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि, 35 लोग अस्पताल लाए गए थे। इसमें कई लोगों की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है। घायलों में लगभग 8 से 10 बच्चे भी शामिल हैं।

पिकअप में सवार थे करीब 50 मजदूर

जानकारी के मुताबिक पिकअप में करीब 50 मजदूर सवार थे जो लेबड़ क्षेत्र से मजदूरी कर खुशी-खुशी अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियो ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे उतर गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में अबतक 16 लोगों की मौत हुई है जिनमें 10 महिलाएं और 4 पुरुष और 2 बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। सभी मजदूर समेलिया, नयापुरा, जलोखिया और सुल्तानपुर गांव के निवासी थे।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button