अर्चना पूरण सिंह ने किया छोटी बहू का ग्रैंड वेलकम, गोद में लेकर आए आयुष्मान, देखता रह गया परिवार

मुंबई। अर्चना पूरण सिंह अपने परिवार से जुड़ी हर खुशखबरी सोशल मीडिया पर जरूर बताती हैं। वह अपने ब्लॉग में छोटी छोटी बात का खुलासा करती हैं और अब अर्चना ने अपनी सबसे बड़ी खुशी के बारे में बताया है। अर्चना पूरण सिंह अपनी बड़ी बहू के बाद छोटी बहू भी घर ले आई हैं।अर्चना के बड़े बेटे आर्यमन सेटी अपनी मंगेतर योगिता के साथ ही घर में रहते हैं।
अब अर्चना पूरण सिंह ने अपने छोटे बेटे आयुष्मान सेठी (Aaryamann Sethi) की गर्लफ्रेंड और होने वाली छोटी बहू समीक्षा का घर में जोरदार स्वागत किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।अर्चना पूरण सिंह के घर में आई छोटी बहूअर्चना पूरण सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान के लेटेस्ट व्लॉग से पता चला है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को घर लेकर आ गए हैं और अर्चना ने अपनी छोटी बहू का दिल खोलकर स्वागत किया है। व्लॉग समीक्षा के पुराने घर से ही शुरू होता है, जहां पर आयुष्मान उन्हें लेने पहुंचते हैं।
आयुष्मना के साथ आर्यमन और योगिता भी होती हैं। तीनों मिलकर समीक्षा को लेकर जाते हैं। इस मौके पर समीक्षा के हाथ में एक कॉफी मशीन होती है, जिसके लिए वह मजाक करते हुए कहती हैं, ‘ये दहेज है।’ इस पर आर्यमन भी बोलते हैं, ‘पापा इस चीज से बहुत ज्यादा खुश होंगे और इस चीज की घर में बहुत जरूरत भी है।’ ये सुनकर सब लोग हंसने लगते हैं।
शादी से पहले साथ रहेंगे बेटे-बहूव्लॉग का असली मजा तब आता है जब समीक्षा को लेकर तीनों घर पहुंच जाते हैं और आयुष्मान फिल्मी अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा की एंट्री घर में करवाते हैं। वह समीक्षा को गोद में उठा लेते हैं और धीरे धीरे आगे बढ़ते हैं। घर की बालकनी में खड़ी अर्चना पूरण सिंह ये सब कुछ देखती हैं और जोर-जोर से तालियां बजाती हैं। योगिता और आर्यमन भी इस मौके पर काफी खुश दिखते हैं।



