स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
भारतराजनीति

जल्द होगी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की घोषणा, इस नाम पर लग सकती है मुहर…

बंगाल। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा सकती है।

बंगाल विधानसभा को नए रूप में सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। विधानसभा परिसर में रंग-रोगन का काम चल रहा है. कुर्सी और टेबलों की पॉलिश की जा रही है। मुख्यमंत्री के बैठने वाले कक्ष से लेकर स्पीकर और मंत्रियों के कमरों तक साफ-सफाई और मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है।

सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब कोई ‘हिंदू हृदय सम्राट’ राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा. उन्होंने कहा, ‘TMC सरकार ने बंगाल की स्थिति को पाकिस्तान जैसा बना दिया था।

बंगाल की जनता को अब आजादी मिलेगी. अगले 24 घंटों में बंगाल में एक नया सूरज उगेगा.’ सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल बीजपी सरकार में दो उपमुख्यमंत्री होंगे. कहा जा रहा है कि एक महिला उपमुख्यमंत्री का होना करीब-करीब तय माना जा रहा है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button