स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
भारत

भीषण सड़क हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 6 पर्यटकों की मौत…

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा–नूरपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। चंबा जिले के ककीरा क्षेत्र के घार इलाके में सुबह करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में वाहन में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी यात्री गुजरात के पर्यटक थे। ये सभी मनाली की यात्रा पूरी करने के बाद डलहौजी की ओर जा रहे थे। हादसे के समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पर फिसलन और दृश्यता कम होने की संभावना जताई जा रही है। वाहन में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें चालक भी शामिल था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह इनोवा क्रिस्टा वाहन मंडी जिले के पंजीकरण नंबर पर दर्ज है।

अंधेरे और गहरी खाई ने बढ़ाई रेस्क्यू की चुनौती

हादसा इतना भयावह था कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। रात का अंधेरा और दुर्गम खाई होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी छह मृतकों के शव खाई से बाहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी नागरिक अस्पताल भेज दिए गए। हादसे में घायल चार लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें हेड इंजरी (सिर में चोट) आई है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button