स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
गम्मत

भोजपुरी तड़के के साथ छाया अक्षय कुमार का नया गाना, इंटरनेट पर मचा रहा धमाल…

Bhojpuri 

मुंबई। एक्टर अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म वेलकम टू द जंगलरिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ गई है। फिल्म का नया गाना “घिस घिस घिस” रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस गाने में पहली बार अक्षय कुमार भोजपुरी अंदाज में नजर आए हैं और उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी दिखाई दे रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है।

अक्षय कुमारका देसी और मस्तीभरा अंदाज देखने को मिल रहा है। भोजपुरी बीट्स पर उनका एनर्जी से भरपूर डांस सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वहीं अक्षरा सिंह ने अपने ग्लैमरस अंदाज और दमदार एक्सप्रेशंस से गाने में अलग ही रंग भर दिया है. दोनों स्टार्स के ताबड़तोड़ डांस मूव्स ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया है।

इस दिन होगी रिलीज फिल्म

बताया जा रहा है कि फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म रिलीज से पहले ही अपने गानों और स्टारकास्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button