स्मार्टफोन Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Poco M8 Power के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में पेश किए गए Redmi Note 17 का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जा सकता है। Poco M8 Power के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक लैंडिंग पेज से भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च की जानकारी मिली है। इस पेज पर Poco M8 Power में ज्यादा बैटरी कैपेसिटी होने का संकेत दिया गया है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi Note 17 का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
इस स्मार्टफोन को HyperOS कोड में मॉडल नंबर – 2602IPC8I के साथ देखा गया है। Xiaomi के सब-ब्रांड Poco के इस स्मार्टफोन को सिर्फ भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस हाल ही में चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 के लगभग समान हो सकते हैं। Poco M8 Power को मौजूदा तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। डुअल SIM वाले Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है।



