स्मार्टफोन Lava के नए फोन्स लॉन्च, 6000mAh बैटरी का दम, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपने दो नए बजट स्मार्टफोन Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। दोनों स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था और अब ग्राहक इन्हें खरीद सकते हैं। कंपनी ने इन दोनों डिवाइस को किफायती कीमत में बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और AI फीचर्स के साथ पेश किया है। Lava Virat V1 5G खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो कम बजट में 5G कनेक्टिविटी और बेहतर बैटरी बैकअप चाहते हैं।
Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 की बिक्री शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई। ग्राहक इन दोनों स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और Lava की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को शुरुआती ऑफर के तहत कम कीमत में उपलब्ध कराया है। Lava Virat V1 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की वास्तविक कीमत 12,999 रुपये रखी गई है, लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इसे 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Lava Virat V1 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, जिसे शुरुआती ऑफर में 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Lava Virat V1 5G को आर्या ब्लू और सोनार गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं Lava Virat V1 4G मॉडल नीलगिरी ब्लू और हिमालयन सिल्वर रंग में उपलब्ध है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर ग्राहक इन स्मार्टफोन्स को आसान EMI विकल्पों के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी की ओर से 294 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले EMI ऑफर भी दिए जा रहे हैं। साथ ही एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी ग्राहक उठा सकते हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में 6.75 इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। डिस्प्ले 260ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करती है, जिससे यूजर्स को वीडियो देखने और सामान्य इस्तेमाल में बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।
सॉफ्टवेयर के मामले में Lava Virat V1 5G एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जबकि Lava Virat V1 4G मॉडल Android 15 Go Edition पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो Lava Virat V1 5G में Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है। वहीं इसके 4G वेरिएंट में Unisoc SC9863A प्रोसेसर मिलता है। दोनों स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा यूजर्स वर्चुअल रैम फीचर के जरिए रैम को अतिरिक्त बढ़ा सकते हैं। स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 दोनों में AI सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मुख्य कैमरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए दोनों फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी के मामले में Lava Virat V1 5G ज्यादा दमदार है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है। वहीं Lava Virat V1 4G मॉडल में 5000mAh की बैटरी मिलती है।
दोनों स्मार्टफोन 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा दोनों फोन को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग मिली है। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टफोन रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर सुरक्षा प्रदान करेंगे। Lava ने इन दोनों स्मार्टफोन्स के जरिए बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है। बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ, AI कैमरा और 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स के कारण ये फोन कम कीमत में ज्यादा सुविधाएं चाहने वाले ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं।



