महादेव आनलाइन सट्टा एप मामले में ईडी ने जांच तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने कबीरधाम के एसपी डॅा.अभिषेक पल्लव से पांच घंटे पूछताछ के बाद रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल से पूछताछ की।
सूत्रों के अनुसार, ईडी ने डॅा.अभिषेक को पहले वाट्सएप पर नोटिस भेजा। इसके बाद काल कर सूचना भी दी। गुरुवार दोपहर 12 बजे रायपुर के पचपेड़ी चौक स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे अभिषेक पल्लव से लंबी पूछताछ चली।
बताया जा रहा है कि ईडी ने अभिषेक से दुर्ग में तैनाती के दौरान महादेव एप के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी ली। ईडी ने उनसे एक मीडिया संस्था के स्टिंग आपरेशन के बारे में भी पूछा। रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल को शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे ईडी कार्यालय बुलाया गया था।
लंबी पूछताछ में उनसे महादेव एप के कथित संचालक शुभम सोनी की ओर से इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियो को लेकर पूछा गया। उक्त वीडियो में शुभम ने उनका (प्रशांत अग्रवाल) और अन्य लोगों का नाम लिया है। बताया जा रहा है कि एसएसपी ने शुभम से कभी भी बात करने से इन्कार किया और उसके आरोपों पर अपना पक्ष रखा।
- बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
- बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संवेदनशील राहत व्यवस्था, दुर्घटना प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल….
- डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका….
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मिलेट फसलों के उपार्जन, उत्पादन एवं उपयोग के संबंध में बैठक सम्पन्न…..



