महादेव आनलाइन सट्टा एप मामले में ईडी ने जांच तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने कबीरधाम के एसपी डॅा.अभिषेक पल्लव से पांच घंटे पूछताछ के बाद रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल से पूछताछ की।
सूत्रों के अनुसार, ईडी ने डॅा.अभिषेक को पहले वाट्सएप पर नोटिस भेजा। इसके बाद काल कर सूचना भी दी। गुरुवार दोपहर 12 बजे रायपुर के पचपेड़ी चौक स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे अभिषेक पल्लव से लंबी पूछताछ चली।
बताया जा रहा है कि ईडी ने अभिषेक से दुर्ग में तैनाती के दौरान महादेव एप के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी ली। ईडी ने उनसे एक मीडिया संस्था के स्टिंग आपरेशन के बारे में भी पूछा। रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल को शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे ईडी कार्यालय बुलाया गया था।
लंबी पूछताछ में उनसे महादेव एप के कथित संचालक शुभम सोनी की ओर से इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियो को लेकर पूछा गया। उक्त वीडियो में शुभम ने उनका (प्रशांत अग्रवाल) और अन्य लोगों का नाम लिया है। बताया जा रहा है कि एसएसपी ने शुभम से कभी भी बात करने से इन्कार किया और उसके आरोपों पर अपना पक्ष रखा।
- राज्योत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान : राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित…..
- जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…..
- लक्ष्य निर्धारित कर प्लानिंग और तैयारी करें, सफलता मिलेगी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..
- नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी…..
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ…..



