अंडर-19 एशिया कप : भारत का मुकाबला नेपाल से, नेपाल को 10 विकेट से हराया

दुबई में चल रहे अंडर-19 एशिया कप Under-19 Asia Cup में आज भारत का मुकाबला नेपाल से हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल की टीम को 22.1 ओवर में 52 रन पर समेट दिया था।
टीम इंडिया की ओर से राज लिंबानी ने सबसे ज्यादा सात विकेट झटके। जवाब में भारत ने 7.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए आदर्श सिंह ने 13 गेंद में 13 रन और अर्शिन कुलकर्णी ने 30 गेंद में 43 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और पांच छक्के लगाए।
भारतीय टीम का यह तीसरा मैच था। पिछले दो में से उसे एक में जीत और एक में हार मिली। पाकिस्तान के खिलाफ पिछला मुकाबला भारत आठ विकेट से हार गया था। इस हार के बाद एक बार फिर टीम ने जीत की लय में वापसी की है। पाकिस्तान से पहले भारत ने अफगानिस्तान को हराया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतआदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, उदय सहारन (कप्तान), सचिन दास, प्रियांशू मोलिया, मुशीर खान, अरावेली अवनीश, सौमी पांडे, मुरुगन अभिषेक, आराध्य शुक्ला, राज लिंबानी।
नेपाल
दीपक बोहरा, अर्जुन कुमल, उत्तम मगर, देव खनल (कप्तान), गुलशन झा, दीपक डुमरे, दीपक बोहरा, दीपेश कंडेल, सुभाष भंडारी, आकाश चंद, हेमंत धामी।
- रायपुर में 9 दिन में 7 मर्डर, गर्लफ्रेंड के चक्कर में दोस्तों ने ही की हत्या, अवैध संबंध को लेकर हुई वारदात
- आदिवासी युवाओं को मिलेगी नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय की पहल पर जशपुर में आर्चरी अकादमी की स्थापना
- मुख्यमंत्री ने ग्राम पंड्रापाथ तहसील सन्ना को दी बड़ी सौगात, तीरंदाजी अकादमी के लिए 20 करोड़ 53 लाख की दी स्वीकृति
- मुख्यमंत्री की जीरो टोलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग के सप्लायर पर राज्य जीएसटी विभाग की छापेमारी, 48 करोड़ की सप्लाई में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए की दी प्रशासकीय स्वीकृति