अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी से ‘न्यूड फोटो’ की मांग, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बेटी से जुड़े साइबर क्राइम मामले में महाराष्ट्र साइबर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन हैरासमेंट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभिनेता ने पहले खुलासा किया था कि उनकी बेटी के साथ ऑनलाइन गेम खेलते समय एक शख्स ने आपत्तिजनक तस्वीरों की मांग की थी।
इस मामले की जानकारी महाराष्ट्र साइबर के ADGP यशस्वी यादव ने दी। मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में आयोजित जागरूकता सत्र में इस घटना का खुलासा किया गया, जहां अक्षय कुमार का वीडियो भी दिखाया गया। यह मामला 2025 में सामने आया था, जब अक्षय कुमार ने ‘साइबर अवेयरनेस मंथ 2025’ में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी नितारा कुमार को ऑनलाइन गेम खेलते समय एक अनजान शख्स ने पहले दोस्ताना बातचीत कर बाद में आपत्तिजनक मांगें करनी शुरू कर दीं।
अक्षय कुमार ने पहले ही इस घटना का ज्रिक करते हुए बताय था की उस व्यक्ति ने उनकी बेटी से आपत्तिजनक तरीके से न्यूड फोटो की मांग की थी। हालांकि, नितारा ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए गेम बंद कर दिया और इस बारे में अपनी मां ट्विंकल खन्ना को जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया की ऑनलाइन गेम में अनजान लोगो से बातचीत करना बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है।



