acid attack : शादी मंडप में दूल्हा-दुल्हन पर एसिड से हमला, 14 लोग घायल, विधायक थे मौजूद

जगदलपुर। acid attack बस्तर जिले के आमाबाल में शादी के मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन के ऊपर एक सिरफिरे ने ऐसिड से हमला कर दिया। घटना में दूल्हा-दुल्हन सहित 14 लोग झुलस गए हैं। घायलों को भानपुरी के सिविल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। घायलों में एक मासूम भी शामिल है। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र की है।
acid attack बिजली गुल होने के बाद हमला
acid attack बस्तर जिले के आमाबाल गांव में सुधापाल निवासी डमरू बघेल (23) की शादी सुनीता कश्यप (19) के साथ हो रही थी। चारों तरफ खुशियों का माहौल था। लेकिन अचानक बिजली गुल हो गई। इसी दौरान दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक की घटना के बाद से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को शक है कि किसी परिचित ने ही वारदात को अंजाम दिया है।

भानपुरी पुलिस जांच में जुटी
कुछ देर के बाद जब लाइट आई तो देखा दूल्हा-दुल्हन दोनों के शरीर के कई अंगों में एसिड के छींटे पड़े थे। इसके साथ ही बच्चे महिला समेत अन्य 10 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। इस मामले की शिकायत भानपुरी पुलिस को दी है।
एसिड अटैक करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। डॉक्टर ने घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया है।
फॉलो करें क्लिक करें
घायल ग्रामीणों के नाम
दूल्हा डमरू और दुल्हन सुनीता घायल है। इसके अलावा तुला कश्यप (19), जामनी कश्यप (04), गूंजी ठाकुर (25) कारी बाई कश्यप (29) मिटकी कश्यप (38), संपत बघेल (32) टेमेश्वर मौर्य (06), गोयनदा कश्यप (38) गुनमनी कश्यप (29) मालती कश्यप (38) शामिल हैं। इनके अलावा कुछ अन्य लोग भी घायल हैं।
हादसे के समय शादी में मौजूद थे विधायक
बताया जा रहा है कि जिस शादी समारोह में एसिड से हमला हुआ, उसमें नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप भी मौजूद थे। जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, तो तुरंत उन्होंने अपने फॉलो वाहन से दूल्हा-दुल्हन और कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जारी है।
इसे भी पढ़े- UN Population Report : भारत जनसंख्या में बना नंबर वन, चीन को पछाड़ा