स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Tech & IT

15,000 से कम में मिल रहा 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला धांसू 5G स्मार्टफोन

Realme Neo 100 Lite 5G: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कम बजट में दमदार फीचर्स वाले फोन की डिमांड हमेशा बनी रहती है। अगर आप भी इस समय अपने लिए लगभग ₹15,000 के बजट में एक ऐसा 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जिसकी बैटरी खत्म होने का नाम न ले, तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर लाइव ‘नारजो डेज’ सेल आपके लिए एक काम की खबर लेकर आई है। इस डिस्काउंट ऑफर के तहत realme का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन realme Narzo 100 Lite 5G (Realme Neo 100 Lite 5G) अपनी असल कीमत से बेहद सस्ते दामों पर बिक रहा है।

Amazon पर realme Narzo 100 Lite 5G पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर इस realme फोन की लिस्टेड कीमत वैसे तो ₹24,999 दिखाई देती है, लेकिन चालू सेल इवेंट के दौरान ग्राहक इसे सीधे तौर पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ महज ₹14,999 की शुरुआती कीमत में ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग पेमेंट के लिए Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें 5% तक का एडिशनल कैशबैक भी दिया जा रहा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और कम हो जाती है। बजट खरीदारों की सुविधा के लिए डिवाइस पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी लाइव है, जिसकी किस्तें ₹486 प्रति माह से शुरू होती हैं।

बड़ी स्क्रीन के साथ स्मूथ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट

यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ और स्मूथ विजुअल्स चाहिए। फोन में 6.81 इंच की बड़ी HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो इस प्राइस सेगमेंट में सबसे अलग 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी वजह से सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान यूजर इंटरफेस काफी फ्लूइड फील होता है। आउटडोर विजिबिलिटी के लिए इसमें 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो realme का यह हैंडसेट 6nm फैब्रिकेशन पर बने MediaTek Dimensity 6300 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जो डेली टास्क जैसे कि कॉलिंग, ब्राउजिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल लेता है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5300 वर्ग मिलीमीटर का एयरफ्लो वेपर चैंबर (VC) कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

कैमरा सेटअप और 7000mAh की ‘टाइटन’ बैटरी

पावर बैकअप के लिए realme Narzo 100 Lite 5G में एक विशाल 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल पर आराम से 1.5 से 2 दिनों तक का बैकअप निकाल देती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी बेहद ठंडे (-20°C) और अत्यधिक गर्म (53°C) तापमान में भी सुरक्षित तरीके से काम कर सकती है। हालांकि, इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 15W की चार्जिंग स्पीड मिलती है, जिसका मतलब है कि फोन को फुल चार्ज होने में सामान्य से थोड़ा अधिक समय लगेगा।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button