प्यार के लिए इस्लाम धर्म अपनाकर अंजू से फातिमा बनी, अब बच्चों से मिलने कई माह बाद लौटी स्वदेश
अंजू आज वाघा बॉर्डर के रास्ते से भारत लौटी

- अंजू आज वाघा बॉर्डर के रास्ते से भारत लौटी
अमृतसर/अलवर. जुलाई महीने में अपने फेसबुक प्यार से मिलने पहुंची राजस्थान की अंजू आज वाघा बॉर्डर के रास्ते से भारत लौट आई है और उसे वहां पाकिस्तान के उसके पति नसरुल्लाह उन्हें वाघा बॉर्डर तक छोडऩे आए।
अंजू कह रही है कि वह अपने बच्चों को मिलने आई है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में उसने इस्लाम धर्म अपना लिया था और अपना नाम फातिमा रख लिया था। भारत में उसके पति अरविंद के साथ उसका विवाद चल रहा है।अंजू के बच्चे अरविंद के पास हैं और उन्होंने कहा कि अंजू को उनके बच्चों से मिलने नहीं देंगे और इस पूरे मामले को लेकर अंजू के पाकिस्तान जाने के विषय को लेकर अरविंद कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं।

दूसरी तरफ नसरुल्ला ने कहा कि एक कंपनी के प्रोडक्ट का प्रचार करने के दौरान 4 साल पहले उसकी फेसबुक के जरिए अंजू से मुलाकात हुई थी। वर्ष 2018 में अंजू के साथ उसकी पहली बार मुलाकात हुई थी और हमें एक-दूसरे के देश में जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
- जब न्याय की प्रतीक्षा प्रतिशोध में बदल जाती है, सामाजिक चिंतक एवं लेखक कैलाश चन्द्र द्वारा विशेष लेख
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…
- सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……



