अंतराष्ट्रीयगम्मतभारत
शानदार चुनावी जीत पर BJP को अमेरिकी गायिका की बधाई
अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की
मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत पाकर 163 सीटें जीतने में सफल रही। वहीं राजस्थान में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटें जीतकर सत्ता कब्जाने में सफल रही है। भाजपा की शानदार चुनावी जीत पर अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।
भारत की पहली पसंद मोदी
मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में भाजपा की जीत, अगले साल पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत जीत का अग्रदूत है। उन्होंने कहा कि पीएम पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर भारत की पहली पसंद मोदी हैं। इसके अलावा वह अमेरिका-भारत संबंधों के लिए भी सर्वश्रेष्ठ नेता हैं।
इसलिए भारत में हैं लोकप्रिय
41 वर्षीय मिलबेन भारत में राष्ट्रगान और भक्ति भजन ‘ओम जय जगदीश हरे’ की प्रस्तुति के लिए लोकप्रिय हैं। उन्होंने जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में भारत का राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ गाया था। वह पहले भी कई बार पीएम मोदी की प्रशंसा कर चुकी हैं।
- कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..
- ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……
- मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’, स्वसहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, किराना और मुर्गी व्यवसाय से बढ़ी आमदनी…
- मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित….
- स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई…..



