आमिर खान के घर शहनाई बजने वाली है. दरअसल बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की लाडली बेटी इरा खान की शादी की तैयारी शुरू हो गई है. अगले महीने यानी जनवरी में इरा खान अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इसी के साथ इरा और नुपुर की प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं. स्टार किड ने अपने फंक्शन की ढेर सारी तस्वीरें भी शेयर की हैं.
आमिर खान की बेटी इरा और नुपुर शिखरे का महाराष्ट्रीयन रस्मों के साथ प्री वेडिंग फंक्शन शुरु हुए. इरा ने इसका वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है. मंगलवार की रात, इरा ने अपने “महाराष्ट्रीयन केलवन” से तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. इस फंक्शन में दूल्हा और दुल्हन के माता-पिता एक-दूसरे के परिवार को इनवाइट करते हैं. ये रस्म मराठी शादियों में काफी अहम मानी जाती है.
आमिर ने अपनी बेटी इरा की शादी की डेट कंफर्म की थी और अपने होने वाले दामाद की तारीफ की. आमिर ने कहा था, “इरा की शादी 3 जनवरी को हो रही है. उसने जो लड़का चुना है वैसे तो उसका पेट नेम पोपोये है, वह ट्रेनर है, उसके हाथ पोपोये जैसे हैं लेकिन उसका नाम नूपुर है. वह एक प्यारा लड़का है.
जब इरा डिप्रेशन से जूझ रही थीं तो वह उनके साथ थे. वह वास्तव में ऐसा इंसान है जो उसके साथ खड़ा रहा है और इमोशनली रूप से उसका सपोर्ट किया है. मुझे खुशी है कि उसने एक ऐसा लड़का चुना है…वे दोनों एक साथ बहुत खुश हैं. वे बहुत अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं, वे वास्तव में एक-दूसरे की केयर करते हैं और एक-दूसरे की परवाह करते हैं. ”
- खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल
- छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….
- प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात….
- विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत, महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास, सावित्री बोलीं- “हर महीने की मदद बनी आत्मनिर्भरता का संबल”….
- मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता…..



