छत्तीसगढ़दुर्ग संभाग
भूपेश बघेल ने किया नामांकन दाखिल, नामांकन की आखिरी तारीख आज
- दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की आखिरी तारीख
छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है. दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्र में 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा.
भूपेश बघेल आज नामांकन भरने के लिए दुर्ग के जिला कलेक्ट्रेट पहुंचें. कागजी दस्तावेज से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन भी हुआ. अपने राजनैतिक गुरु दाऊ वासुदेव चंद्राकर की मूर्ति का माल्यार्पण कर नामांकन भरा. मालवीय नगर चौक से रैली की शक्ल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आये।

सीएम भूपेश बघेल के नामांकन के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, चरणदास महंत समेत दुर्ग जिले के सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कराया। हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है।
भतीजे से मुकाबला
सीएम भूपेश बघेल एक बार फिर अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए हैं. उनका मुकाबला इस बार उनके ही भतीजे दुर्ग सांसद और बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल से है. बता दें कि सीएम भूपेश बघेल और विजय बघेल के बीच कई बार पाटन विधानसभा क्षेत्र से आमने-सामने का मुकाबला हो चुका है. साल 2008 के विधानसभा चुनाव में विजय बघेल सीएम भूपेश बघेल को मात भी दे चुके हैं.
- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
- आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन….
- अबूझमाड़ के बीहड़ों में ‘सेवा संकल्प’ की अलख : पीएम जनमन एमएमयू बनी अंतिम व्यक्ति की संजीवनी…..
- सेवा की कहानी : तीर-धनुष से टेक्नोलॉजी तक किसन की उड़ान, दंतेवाड़ा के जंगलों में बसे गांव का पहला ग्रेजुएट, आज नवा रायपुर में आईटी सेक्टर में बना रहा अपनी पहचान…..



