स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
छत्तीसगढ़मुख्यमंत्रीराज्य सरकाररायपुर संभाग

भाजपा झूठ बोलकर जख्मों पर नमक छिड़क रही, कांग्रेस का बड़ा बायान

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर नकटी के बेघर लोगों के जख्मों पर झूठ बोलकर नमक छिड़कने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नकटी में विधायक आवास बनाने का निर्णय भाजपा सरकार में किया गया था। ठाकुर ने बताया कि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विधानसभा में कहा था कि विधायक-सांसद आवास योजना अभी तय नहीं है, पर नकटी गांव चिन्हांकित है।

इसके बाद आवास एवं पर्यावरण मंत्रालय ने 4 अक्टूबर 2024 को रायपुर कलेक्टर को नकटी में 29.172 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिसके बाद बारिश में लोगों के घर तोड़े गए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरीबों के निवास की जानकारी मिलने पर ऐसे प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, ताकि किसी को बेघर न किया जाए।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button