Cg Election 2023 कांग्रेस के इशारे पर पुलिस कर रही निर्दोष कार्यकर्ताओं पर फर्जी कार्रवाई, कार्यकर्ता धरना पर बैठे- देखें वीडियो


बलौदाबाजार।Cg Election 2023 छत्तीसगढ़ में चुनाव के मद्देनजर आरोप प्रत्यारोप सामान्य बात है। लेकिन छत्तीसगढ़ में चुनाव गुंडागर्दी के दम पर लड़ने का कार्य किया जा रहा है। यह आरोप bjp ग्रामीण जिला अध्यक्ष व बलौदाबाजार विधानसभा विधायक प्रत्याशी टंकराम वर्मा का कहना है।
टंकराम वर्मा ने आरोप लगाया है कि हमारे निर्दोष कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इशारे पर परेशान किया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ता जो प्रचार प्रसार में लगे हैं। उन्हें बेवजह टारगेट किया जा रहा है। वर्मा ने कहा कि BJP के कार्यकर्ता हमेशा से कांग्रेस के टारगेटे में हैं। पुलिस प्रशासन एक तरफा कार्रवाई कर रही है।


उन्होंने आगे कहा कि यह कार्रवाई बेबुनियाद है। कार्यकर्ता ने कोई अपराध नही किया है। इसके बावजूद धारा 151 लगा कर उन्हें तहसील में बैठा दिया गया है।
वर्मा ने आगे कहा कि जब तक कार्यकर्ताओं को छोड़ा नही जाएगा वे यहां से जाने वाले नही है। पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े व टंकराम वर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरना पर बैठे हैं।