छत्तीसगढ़चुनावराजनीतिरायपुर संभाग

मुख्यमंत्री बघेल का घोषणा केवल भ्रम, छत्तीसगढ़ की जनता झांसे में नही आने वाली- अजय चंद्राकर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के कर्ज माफी को लेकर आज एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री बघेल ने आज एक सभा में कर्ज माफी की बात कही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके भी इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ में फिर से सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

अजय चंद्रकार का बयान

मुख्यमंत्री बघेल के इस बयान पर पूर्व मंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान इस बार झांसे में नही आने वाले। किसान एक बार धोखा खा चुके हैं। छत्तीसगढ़ का किसान भोला भाला सीधा जरूर है। लेकिन किसान मूर्ख नही है। इस बार प्रदेश का किसान मुख्यमंत्री बघेल के ऐसे मिथलबरा घोषणा के चक्कर में नही आने वाली। छत्तीसगढ़ की गति आज भूपेश बघेल ने क्या बना दिया है यह सब देख रहे हैं। किसानों को कर्ज माफी का टोपी पहना कर प्रदेश को लूटने का भूपेश बघेल ने किया है। किसान मजदूर परिवार आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। छत्तीसगढ़ के किसान को बघेल ने अपंग बनाने का काम किया है।

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button