छत्तीसगढ़चुनावराजनीति

चुनावी घोषणा :- भुपेश बघेल ने इन पांच सालों में ऐसा क्या किया कि किसान फिर कर्जदार हो गए-रमन सिंह

रायपुर। चुनावी घोषणा चुनावी घमासान और बढ़ता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने विधायक प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं अब छत्तीसगढ़ में दोनों पार्टीयों के घोषणा पत्र का ििइंतजआर छत्तीसगढ़ की जनता को है। वहीं आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने कर्ज माफी की घोषणा करके एक बड़ी घोषणा कर दी है या फिर इसे कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक कहें। पीछे विधानसभा चुनाव में कर्ज माफी का वादा करके कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई थी ऐसे में इस बार फिर वहीं घोषणा कांग्रेस ने दोहरा दिया है। मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया है और लिखा है

आज चौथी घोषणा हमारे किसानों को समर्पित..

अभी तक हमने 4 घोषणा कर दी हैं:

✅ पूर्व की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ
✅ जातिगत जनगणना करेंगे
✅ 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे
✅ 17.5 लाख परिवार को हम आवास देंगे

जनता का भरोसा है बरकरार
फिर से कांग्रेस सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का पलटवार

मुख्यमंत्री बघेल के इस घोषणा पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पलट वार करते हुए लिखा है।

पूर्ण कर्जमाफी के धोखे से 2018 में सरकार बनाई और 5 साल तक लाखों किसानों का कर्ज बरक़रार रखा।

अब आप सोचिये कि इस किसान विरोधी सरकार ने फिर ऐसा क्या किया कि किसान फिर कर्जदार हो गए?

5 साल के विकास पर तो इन्हें कोई भरोसा रहा नहीं अब बस घोषणाओं का सहारा बचा है क्योंकि शायद दाऊ @bhupeshbaghel ने सर्वे की रिपोर्ट पढ़ ली है।

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button