कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक दिल्ली में शुरू हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में बैठक हो रही है। आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों और छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए शेष उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक हो रही है.
इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी के साथ सीईसी के सदस्य और संबंधित राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भाग ले रहे हैं।

इससे पहले 13 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) मुख्यालय में मध्य प्रदेश, तेलंगाना विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। सीईसी की बैठक से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बात को लेकर आश्वस्त दिखे कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी।
राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस के जीत का दावा किया। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के भारी मतों से जीत की बात कही। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, “मेरे शब्दों को याद रखें, कांग्रेस पार्टी तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में जीतने जा रही है।

उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, “कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के लिए काम करती है। राजस्थान में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा नीति है, कर्नाटक एक अतुलनीय सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि छत्तीसगढ़ मजबूत नीतियों के साथ उद्यमियों का समर्थन करता है। हम मध्य प्रदेश में भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा देंगे और हमारी 6 गारंटी तेलंगाना में भारी जीत सुनिश्चित करेगी।”
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान छत्तीसगढ़ की 20 सीटों के लिए पहले चरण के मतदान के साथ 7 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ की शेष 70 सीटों पर मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों के साथ 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा, जबकि 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। जबकि सभी पांच राज्यों के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
- दीपावली पर्व पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश…
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा….
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला…
- छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा…..
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश…..



