छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

महाराष्ट्र मंडल में रविवार को मिले सुर हमारा की सुरमयी संध्या का आयोजन, दिव्यांग बच्चे उठाएंगे आनंद

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में एक बार फिर मिले सुर हमारा की सुरमयी संध्या का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक गीत और संगीत का सुमधुर कार्यक्रम चलेगा। विशेष रूप से इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग बालिकाओं का मनोरंजन है। जिसके लिए महाराष्ट्र मंडल ने यह आयोजन किया है, जिसमें ‘मिले सुर हमारा’, मधु फाउंडेशन और रोटरी क्लब सहयोग कर रहा है।

मिले सुर हमारा के संचालक आचार्य रंजन मोड़क ने बताया कि आमतौर पर दिव्यांग बालिकाओं के मनोरंजन के लिए विशेष रूप से किसी तरह का आयोजन नहीं किया जाता। जिस पर महाराष्ट्र मंडल ने सोचा और उनके स्वस्थ मनोरंजन के लिए कदम बढ़ाया। जिस पर ‘मिले सुर हमारा’, मधु फाउंडेशन और रोटरी क्लब ने भी अपनी सहमति व्यक्त करते हुए इस आयोजन को करने का निर्णय लिया।

महाराष्ट्र मंडल

रंजन मोड़क ने बताया कि इस सुरमयी संध्या में महाराष्ट्र मंडल के दिव्यांग बालिका गृह की बालिकाओं के अलावा प्रयास विद्यालय की दिव्यांग बालिकाओं और अन्य संस्थानों से दिव्यांग बालिकाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इन सभी बालिकाओं के मनोरंजन का पूरा ख्याल रखा जाएगा, उनके लिए सुमुधर गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि चूंकि हमारा स्वतंत्रता दिवस नजदीक है, ऐसे में इन बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए देशभक्ति गीतों की श्रृंखला पेश की जाएगी, वहीं देश के महान फनकारों के गीतों की भी प्रस्तुति दी जाएगी, जिसके माध्यम से उन महान गायकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button