मध्यप्रदेश

gas cyliner blast : शादी घर में फटा गैस सिलेंडर, दूल्हे की मां, दो बहन समेत पांच की मौत

भोपाल। gas cyliner blast मध्य प्रदेश के भिंड में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शादी घर में छोटा गैस सिलेंडर फट गया। इससे दूल्हे की दो बहन, मां, चाची और  भाभी की मौत हो गई। हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिवार के लोगों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। धमाका परिवार को जिंदगी भर का गम दे गया। घटना भिंड जिले के गोरमी इलाके के कचनाव कला गांव की है।

gas cyliner blast छोटे गैस सिलेंडर में बन रहा था खाना

जानकारी के मुताबिक gas cyliner blast कचनवा गांव में रिंकू यादव की 22 फरवरी को बारात निकलनी थी। परिवार के लोग 20 फरवरी को शादी की रस्म निभा रहे थे। इस खुशी के पल पर परिवार के अलावा रिश्तेदार और ग्रामीण घर में मौजूद थे। लोगों के लिए खाना बन रहा था। छोटे गैस सिलेंडर से खाना बनाया जा रहा था। अचानक से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

इसे भी पढ़े- mobile blast : मोबाइल फटने से शरीर के चिथड़े उड़े, बुजुर्ग की मौत

एम्स में इलाज के दौरान मौत

घटना में रिंकू यादव की मां जलदेवी, भाभी नीरू, चाची पिंकी, दो शादीशुदा बहने अनीता और सुनीता सहित 12 लोग गंभीर घायल हो गए थे। gas cyliner blast घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। गंभीर हालत में 8 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया था। मगर, रिंकू यादव की मां, भाभी, पिंकी और दोनों बहनों की स्थिति नाजुक होने के चलते उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया था। पांचों महिलाओं का एम्स में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान पांचों महिलाओं की मौत हो गई।

बता दें कि कुछ महीने पहले ही ऐसी घटना राजस्थान में हुई थी। जोधपुर में बारात जाने से पहले घर में गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई थी। 

फॉलो करें क्लिक करें

इसे भी पढ़े- गृहमंत्री Amit Shah आएंगे बस्तर दौरे पर, महामंत्री केदार कश्यप ने दी जानकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button