स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

halo effect : छत्तीसगढ़ में आसमान पर दिखा अद्भूत नजारा, सूर्य के चारो ओर गोल घेरा, जानिए क्या ये है…

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

रायपुर। halo effect छत्तीसगढ़ के रायपुर में सोमवार दोपहर आसमान में एक अद्भूत नजारा देखने को मिला। सूर्य के चारों ओर एक गोल आकृति नजर आई। यह गोला करीब डेढ़ घंटे तक बना रहा, जो लोगों में कौतुहल का विषय बना रहा। लोग इस नजारे को देखने छतों पर दौड़ पड़े। मोबाइल में इसकी तस्वीर खीची, फिर इसे दोस्तों व रिश्तेदारों को सोशल मीडिया में शेयर की।

halo effect पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

halo effect लोगों ने बताया कि आसमान में ऐसी घटना हमने पहली बार देखी है। इससे पहले इंद्रधनुष देखा है लेकिन यह उससे बिलकुल ही अलग है। सूर्य के चारों ओर गोला घेरा था। बता दें कि देश में ऐसी आसमानी घटनाएं पहले भी हो चुकी है। वैज्ञानिक इसे हेलो इफेक्ट कहते हैं।

फॉलो कारों क्लिक करो

तापमान बढ़ने पर कम हुआ घेरा

रायपुर में दोपहर 12.15 से 1.45 बजे सूरज के चारों ओर यह रिंग बनी नजर आई। लोगों को आसमान में बड़े से गोल घेरे में सूर्य को देखा तो ये नजारा मोबाइल व कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। जैसे-जैसे तापमान बढ़ा वैसे-वैसे गोल घेरा कम होने लगा।

halo effect
Halo effect की तस्वीर (सौजन्य : राज बक्षी)

हेलो इफेक्ट क्या

मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिक इस घटना को हेलो इफेक्ट कहते हैं। सूरज के चारों ओर बना यह गोला सूर्य और चंद्रमा का गोलाकार प्रभामंडल होता है, जो 22 डिग्री एंगल पर एक-दूसरे से मिलते हैं। यह दृश्य सूर्य या चंद्रमा की रोशनी पर नहीं, बल्कि एटमॉस्फेरिक आइस क्रिस्टल और लाइट के रिफ्लेक्शन से बनता है। इस घटना को 22 डिग्री हेलो इफेक्ट कहते हैं। ये इफेक्ट साल के 365 दिनों में से करीब 100 दिन नजर आता है।

इसे भी पढ़े- Arijit Dhoni : IPL 2023 के उद्घटना समारोह में अरिजीत ने छुए धोनी के पैर, जानिए क्यों

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button