मध्यप्रदेश

Hijab Hindu girl students : हिंदू छात्राओं को पहनाया हिजाब, स्कूल की मान्यता रद्द

भोपाल। Hijab Hindu girl students मध्य प्रदेश के दमोह में हिंदू छात्राओं को हिजाब जैसा स्कार्फ पहनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने गंगा जमुना स्कूल की मान्यता निलंबित कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले को लेकर सख्त आपत्ति थी। वहीं, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने आरोप लगाया कि वह स्कार्फ नहीं सिर्फ हिजाब था।

Hijab Hindu girl students स्कूल 2012 से संचालित

कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश मिलने के बाद जांच समिति बनाई गई है। वह समिति जांच कर रही है। स्कूल प्रबंधन ने जानकारी दी है कि उन्होंने स्कार्फ हटा दिया है। गीत की जगह जन गण मन ही गाया जाएगा। स्कूल 2012 से संचालित है। तभी से स्कार्फ लागू है।

फॉलो कारों क्लिक करो

Hijab Hindu girl students
Hijab Hindu girl students

स्कार्फ नहीं था हिजाब था

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने दो ट्वीट किए। इसमें स्कूल प्रबंधन की ओर से जारी पत्र को झूठ बताया। उन्होंने लिखा- स्कार्फ नहीं था हिजाब था। झूठ मत फैलाओ हाजी इदरीस! जांच चल रही है। इस स्कूल में मानव उत्पत्ति का रूढ़िवादी इस्लामिक सिद्धांत सिखाया जा रहा है। शिक्षा विभाग के जिन अधिकारियों ने इस स्कूल को मान्यता देते समय इन गम्भीर मुद्दों को नज़रंदाज़ किया उन पर कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर दमोह कलेक्टर जांच कर रहे हैं। हाजी इदरीस बिल्डिंग की पुताई कर साक्ष्य मिटा रहा है। इस संबंध में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है।

जिहादी सोच आया ठिकाने पर !

गंगा जमुना स्कूल के संचालक मोहम्मद इदरीस ने विवाद के बाद पत्रकार वार्ता कर सफाई दी। लेकिन जिहादी सोच छिप नहीं सका। उन्होंने मीडिया से कहा कि स्कूल यूनीफार्म से यदि किसी भावनाएं आहत हुई है तो इसका उन्हें खेद है। अब स्कूल में जन गण मन ही गाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button