छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

IED blast bijapur: नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान घायल, एक की हालत गंभीर

रायपुर। IED blast bijapur बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सोमवार सुबह आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए हैं। इनमें एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत देखकर बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट करने की तैयारी है। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र में हुई है।

IED blast bijapur जवान सर्चिंग पर निकले थे

IED blast bijapur पुलिस अफसरों का कहना है कि पुसनार से सीआरपीएफ 222वीं और 85वीं बटालियन के जवान सोमवार सुबह सर्चिंग के लिए निकले थे। जवान गंगालूर की तरफ आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान सुबह करीब 10.30 बजे टेकामेटा पहाड़ी के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में आकर 222वीं बटालियन का जवान विशाल, 85वीं बटालियन के जवान रिफान साहू और अमित कुमार घायल हो गए।

फॉलो कारों क्लिक करो

IED blast Bijapur
IED blast Bijapur

अमित कुमार गंभीर रूप से घायल

रिफान साहू के गले में और अंदरूनी चोटें लगी हैं। जवान विशाल के हाथ-पैर और अंदरूनी चोटें आई हैं। जबकि 85वीं बटालियन के अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। ब्लास्ट के चलते उनका पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा सीने में और अंदरूनी चोटें भी लगी हैं।

इसे भी पढ़े- medicine ban : तत्काल आराम देने वाली इन 14 दवाओं पर लगा प्रतिबंध

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button