गम्मत

Goofy painal : महाभारत सीरियल के शकुनी मामा गूफी पेंटल का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

मुंबई। Goofy painal महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल को लेकर बुरी खबर सामने आई है। 78 वर्षीय गूफी का निधन हो गया। वे काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे। निधन की खबर से पूरे सिनेमा जगत में शोक का माहौल है। गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार शाम को 4 बजे किया जाएगा।

Goofy painal हृदय गति रुकने से निधन


Goofy painal गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि उम्र संबंधी कई बीमारियों गूफी पेंटल जूझ रहे थे। हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हुआ है। अब सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस समेत सिनेमा जगत के कई सितारे अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

फॉलो कारों क्लिक करो

Goofy painal
Goofy painal

‘महाभारत’ सीरियल से मिली पहचान


Goofy painal गूफी पेंटल ने ‘महाभारत’ समेत कई टीवी शोज में काम किया था। ‘अकबर बीरबल’, ‘सीआईडी’ और ‘राधा कृष्णा’ जैसे तमाम शोज में नजर आए, लेकिन गूफी को असली पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ से मिली। उनका आखिरी शो स्टार प्लस पर जय कन्हैया लाल की था।


गूफी पेंटल ने फिल्मों में भी काम किया, जिनमें ‘रफ्फू चक्कर’, ‘दिल्लगी’, ‘देस परदेस’, ‘मैदान-ए-जंग’, ‘दावा’, ‘द रिवेंज: गीता मेरा नाम’ शामिल रही। गूफी ने 1975 में ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

इसे भी पढ़े- PM Modi Odisha : ट्रेन हादसे में 238 लोगों की मौत, पीएम मोदी जाएंगे ओडिशा, घायलों को नकद सहायता

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button