- नशे में लिप्त युवा-पुरूष कर रहे घर-समाज में मर्यादा का उल्लंघन
- नशे की वजह से कई गलत कार्य और अनहोनी हो रही
दुनिशा मिश्रा, रायपुर । छत्तीसगढ़ के गाँव-गाँव और गली-गली में बिक रही अवैध शराब समाज में कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह्न लगा रही है। गाँव-गाँव व गली-गली में खुलेआम हो रही अवैध शराब की बिक्री से जहाँ गाँवों का माहौल खराब हो रहा है, वहीं युवा पीढ़ी भी नशे की लत की आदी होती जा रही है। इससे दर्जनों ऐसे परिवार है, जो उजड़ने की कगार पर हैं।
गांव में युवा पीढ़ी जुए की लत में भी पड़े हुए हैं, तो कुछ युवा गांजा में भी लिप्त है। प्रदेश के हर गांव के गली के चौक में जुए का झुण्ड नजर आ ही जाता है, जिसके चलते वे पैसे को लेकर घर में माता-पिता, बीवी-बच्चों के साथ नागवार स्थिति कर रहे हैं । पैसे की मांग को लेकर, तो कभी जुआ खेलने को लेकर अनहोनी को भी अंजाम दे रहे है।

अति होगे हे… सरकार खुद योजना निकाले हे… खुदे बेचत हे शराब
इस मुद्दे पर जब स्थानीय लोगों से हमारे टीम द्वारा बात की गई तो उनका कहना था की सरकार भले अपराध कम हो गया है करके अपनी खुद की पीठ थपथपा रही है , लेकिन प्रदेश के हर गांव में अवैध शराब हर गली-मुहल्ला में खुले आम बिक रही है. शराब बिक्री तो खुद सरकार ही करा रही और एक तरफ शराबबंदी की बात करती है. गांव का हर युवा नशे के गिरफ्त में ऐसा फंसा हुआ है की उसके सामने घर परिवार समाज मर्यादा कुछ नहीं है . ऐसा लगता है जैसे सरकार खुद चाहती है की घर-परिवार में रोज लड़ाई-झगड़े हो और परिवार में मार-काट की स्थिति बने रहे। घर के बेटे खुद के परिवार को मारपीट कर रहे हैं.
हर चौक-गली में जुए का झुंड
गांव के पीड़ित महिला-पुरुषों ने अपने दर्द को शब्दों में बताया की हम अपने गांव-परिवार घर के युवा पीढ़ी और पुरुषों के जुआ खेलने से परेशान है. वे इस कृत्य को करने के लिए पैसे की मांग करते हैं और न मिलने पर घर परिवार में कई गलत कार्य और मारपीट को अंजाम देते हैं।
- स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..
- विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….
- डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..
- नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात….
- खेती में डिजिटल क्रांति की नई उड़ान: एग्रीस्टेक परियोजना से किसानों को तकनीकी ताकत, छत्तीसगढ़ को मिले 104 करोड़ रुपए, डिजिटल क्रॉप सर्वे से बढ़ी पारदर्शिता, 58 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार….



