IPL Auction Registration: 1166 खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन कराया, 19 दिसंबर को होना है आयोजन

आईपीएल ऑक्शन 2024 का आयोजन 19 दिसंबर को होना है. आईपीएल ऑक्शन की मेजबानी दुबई करेगा. वहीं, इस ऑक्शन के लिए मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, डेरिल मिचेल और रचिन रवीन्द्र समेत 1166 खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन कराया है.
हालांकि, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्ट्रर नहीं कराया है, यानि जोफ्रा आर्चर आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा नहीं होंगे. पिछले दिनों मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को रिलीज किया था.
830 भारतीय खिलाड़ियों के अलावा 336 विदेशी खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के ऑक्शन का हिस्सा होने पर संदेह था, लेकिन इस खिलाड़ी ने ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है. बहरहाल, आईपीएल ऑक्शन के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है. जिसमें 830 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 336 विदेशी खिलाड़ी होंगे. साथ ही 212 कैप्ड खिलाड़ी हैं, इसके अलावा 909 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. साथ ही एसोसिएट देशों के 45 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है.
हर्षल पटेल समेत इन खिलाड़ियों की बेस प्राइज 2 करोड़
इस ऑक्शन में वरुण आरोन, केएस भरत, केदार जाधव, सिद्दार्थ कौल, धवल कुलकर्णी, शिवम मावी, शाहबाज नदीम, करुण नायर, मनीष पांडे, हर्षल पटेल, चेतन सकारिया, मनदीप सिंह, बरिंदर सरन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, हनुमा विहारी, संदीप वारियर और उमेश यादव जैसे भारतीय खिलाड़ी होंगे. हर्षल पटेल के अलावा केदार जाधव, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव जैसे खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़ है.
बहरहाल, इस ऑक्शन से जुड़ी सबसे बड़ी खबर है कि जोफ्रा आर्चर हिस्सा नहीं होगे. पिछले ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने तकरीबन 6 करोड़ रुपए खर्च कर जोफ्रा आर्चर को अपने साथ जोड़ा था, लेकिन चोट के कारण वह ज्यादातर मैचों में नहीं खेल पाए थे. ऐसा माना जा रहा था कि रिलीज होने के बाद जोफ्रा आर्चर ऑक्शन में जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
- कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण….
- एकता नगर में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, साहस और अनुशासन की सराहना की….
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…..
- राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी ने मारी बाजी, ‘बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम को मिला प्रथम पुरस्कार….



