भारतराजनीति

Kiren Rijiju : मोदी कैबिनेट में बदलाव, किरेन रिजिजू से लिया कानून मंत्रालय, बनाया भू विज्ञान मंत्री

नई दिल्ली। Kiren Rijiju मोदी कैबिनेट में गुरुवार को बड़ा बदलाव हुआ है। किरेन रिजिजू से कानून मंत्री का पद छीन लिया गया है। उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है।

Kiren Rijiju अर्जुन राम मेघवाल बने कानून मंत्री

वहीं अब किरेन रिजिजू Kiren Rijiju को भू विज्ञान मंत्रालय दिया गया है।  रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा जिम्मेदारी के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। मेघवाल वर्तमान में संसदीय कार्य राज्यमंत्री और संस्कृति राज्यमंत्री हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव को मंजूरी दी है।

इधर, मंत्रालय बदलने के साथ ही किरेन रिजिजू ने अपने ट्विटर प्रोफाइल बदल दिया है। अब उनके प्रोफाइल में लिखा है, ‘पृथ्वी विज्ञान मंत्री, भारत… संसद सदस्य, अरुणाचल प्रदेश।’

फॉलो कारों क्लिक करो

बता दें कि किरेन रिजिजू लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहे और उन्होंने पिछले दिनों न्यायपालिका और सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे।

रिजिजू के बयान

Kiren Rijiju दिल्ली में जनवरी में एक कार्यक्रम में किरेन रिजिजू ने न्यायपालिका पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि ‘न्यायाधीशों को चुनाव लड़ने या सार्वजनिक जांच का सामना करने की जरूरत नहीं है फिर भी वह अपने फैसलों से जनता की नजरों में हैं। लोग आपको देख रहे हैं आपका आंकलन कर रहे हैं। आपके फैसले, आप न्याय कैसे करते हैं….लोग देख सकते हैं और आंकलन करके अपनी राय बनाते हैं।’


रिजिजू ने कहा कि ‘भारत में अगर लोकतंत्र को फलना-फूलना है तो एक मजबूत और स्वतंत्र न्यायपालिका का होना जरूरी है। हालांकि रिजिजू ने ये भी कहा कि सरकार और न्यायापालिका के बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन विवाद नहीं है।’ 

वीडियो देखें https://www.youtube.com/watch?v=NXxLJF52Rhc

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button