

रायपुर। le suru hoge maya ke kahani छत्तीसगढ़ी फिल्म के सुपरस्टार डायरेक्टर सतीश जैन एक बार फिर धमाका करने वाले हैं। जैन इस बार अपनी नई फिल्म ले सुरू होगे मया के कहानी… को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के गाने पहले की रिलीज कर दी गई थी। जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। वहीं अब फिल्म का ट्रेलर बुधवार यानी 25 अप्रैल को रिलीज किया गया। ट्रेलर को भी प्रदेशवासियों ने बेहद पसंद किया है। दो दिन में करीब 175K बार देखा जा चुका है।
le suru hoge maya ke kahani में स्कूल लव स्टोरी
le suru hoge maya ke kahani ट्रेलर के अनुसार, फिल्म स्कूल लाइफ की लव स्टोरी पर आधारित है। फिल्म के हीरो कक्षा 11वीं में है। वहीं लड़की 12वीं की छात्रा है। लेकिन लड़के को 12वीं की लड़की से प्यार हो जाता है। इस कहानी को लेकर निर्देशक सतीश सुंदर तरीके से पिरोया है।
फॉलो करें क्लिक करें
हीरो अमलेश नागेश
ले सुरू होगे मया के कहानी… में हीरो अमलेश नागेश हैं। अमलेश किसी पहचान के मोहताज नहीं है। यूट्यूब के जरिये उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ में अलग की छाप छोड़ी है। उन्हें पूरा छत्तीसगढ़ जानता है। कामेडी के जरिये उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को हंसाया है। अब फिल्म में उनका एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा।
वहीं हीरोइन एल्सा घोष है। जो फिल्म में बेहद सुंदर लग रही है। अमरेश के बीच उनकी जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।
ले सुरू होगे मया के कहानी 5 मई को रिलीज
श्री शबरी फिल्म्स के बैनर तले बनी है।
फिल्म का टाइटल गीत अच्छा है, बाकी गाने भी अच्छे लेकिन किसी हिन्दी फिल्म के गाने से प्रेरित लगते हैं। जिसे लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है।
फिल्म के निर्माता छोटे लाल साहू है।
फिल्म 5 मई को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
यहां देखें ट्रेलर-
इसे भी पढ़े- गदर 2 मचा देगी गदर : सनी देओल ने रिलीज डेट का किया ऐलान