स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Tech & IT

मोटोरोला ने लॉन्च किया प्रीमियम फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 2026: मोटोरोला ने टेक मार्केट में हलचल तेज करते हुए नॉर्थ अमेरिकन मार्केट में अपने लोकप्रिय एज सीरीज का नया हैंडसेट Motorola Edge 2026 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार मिड-रेंज बजट वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम हार्डवेयर और मजबूत ड्यूरेबिलिटी का एक बेहतरीन पैकेज पेश किया है। इस स्मार्टफोन में शानदार विजुअल एक्सपीरियंस के लिए सेगमेंट की सबसे चमकदार स्क्रीन और फोटोग्राफी के लिए सोनी का लेटेस्ट सेंसर दिया गया है।

मोटोरोला ने इस डिवाइस को अमेरिकी बाजार में पेश किया है, जहां इसकी सीधी टक्कर पहले से मौजूद मिड-रेंज स्मार्टफोन से होगी। हालांकि कंपनी जल्द ही इस सीरीज को भारतीय बाजार में भी पेश करने की तैयारी कर रही है। ग्लोबल मार्केट में इसे 8GB LPDDR5X RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले सिंगल बेस वेरिएंट में उतारा गया है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि बेहतर प्रोसेसिंग पावर और मजबूत स्क्रीन गार्ड की वजह से यह फोन इस साल अपने प्राइस सेगमेंट में कड़ा मुकाबला पेश करेगा।

स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले और परफॉर्मेंस हैं दमदार

इस स्मार्टफोन में सबसे बड़ा अपग्रेड इसके डिस्प्ले में देखने को मिला है। फोन में 6.3-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, आउटडोर विजिबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ का सपोर्ट शामिल है। स्क्रीन की मजबूती के लिए कंपनी ने इस पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा दी है, जो फोन को अचानक गिरने या स्क्रैच लगने से सुरक्षित रखती है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Motorola Edge 2026 में MediaTek Dimensity 7450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह चिपसेट मल्टीटास्किंग और गेमिंग के दौरान फोन को स्मूथ चलाने में मदद करता है। इसके साथ ही ग्राफिक्स और हैवी ऐप्स को बिना किसी लैग के हैंडल करने के लिए 8GB की सुपर-फास्ट रैम दी गई है।

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन के बैक पैनल पर 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। यह सेंसर कम रोशनी में भी बेहद साफ और डिटेलिंग के साथ तस्वीरें क्लिक करने की क्षमता रखता है। ओआईएस (OIS) सपोर्ट होने की वजह से वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान स्टेबलाइजेशन काफी बेहतर मिलता है, जिससे चलते-फिरते समय भी स्टेबल वीडियो शूट किए जा सकते हैं।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button