सांसद डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा से सस्पेंड, संसद की सुरक्षा में चूक के चलते आठ कर्मचारियों पर गिरी गाज
विपक्ष के हंगामे के दौरान ओ ब्रायन प्रदर्शन करते हुए सभापति के पास तक आ गए
तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को गुरुवार को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया। वहीँ संसद की सुरक्षा में चूक के चलते लोकसभा सचिवालय के आठ कर्मचारियों पर गाज गिरी है।
संसद में सुरक्षा चूक के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के दौरान ओ ब्रायन प्रदर्शन करते हुए सभापति के पास तक आ गए। इसके बाद उन्हें सदन से निलंबित कर दिया गया। साथ ही राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित हो गई।
गौरतलब है कि ब्रायन को पिछले मानसून सत्र से भी सस्पेंड कर दिया गया था। तब राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहासुनी के बाद उन्हें पूरे सत्र के लिए सदन से निलंबित किया था। राज्यसभा से डेरेक ओ ब्रायन को निलंबित करने का प्रस्ताव भाजपा की तरफ से सासंद पीयूष गोयल ने पेश किया।
बताया गया है कि संसद में सुरक्षा में चूक के मुद्दे को लेकर ब्रायन प्रदर्शन करते हुए सभापति के पास वेल तक पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की और सदन की कार्यवाही को स्थगित करने की कोशिश की। इसी के बाद टीएमसी सांसद को निलंबित करने का प्रस्ताव सदन में लाया गया।
संसद की सुरक्षा में चूक के चलते लोकसभा सचिवालय के आठ कर्मचारियों पर गाज गिरी है। दरअसल सुरक्षा में चूक के चलते इन सातों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकसभा सचिवालय के जिन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, उनकी पहचान रामपाल, अरविंद, वीर दास, गणेश, अनिल, प्रदीप, विमित्त और नरेंद्र के रूप में हुई है।
- ‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : विकसित राज्य @2047: शिक्षा, नवाचार और युवा शक्ति से गढ़ी जा रही स्वर्णिम भारत की नई गाथा….
- ‘सेवा_संकल्प_अभियान’ : विकसित राज्य @2047: शिक्षा, नवाचार और युवा शक्ति से गढ़ी जा रही स्वर्णिम भारत की नई गाथा….
- विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित, आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में सभी जिलों के सहायक परियोजना अधिकारियों एवं प्रोग्रामरों को दिया गया प्रशिक्षण….
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन, नवा रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण….
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान…..



