अंतराष्ट्रीय

President Murmu Suriname : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मिला सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान

नई दिल्ली। President Murmu Suriname राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सूरीनाम के दौरे पर हैं। यहां राष्ट्रपति मुर्मु को सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मु भारत की पहली महिला राष्ट्रपति हैं, जिसे इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने इस पुरस्कार को दोनों देशों के नागरिकों और खासकर महिलाओं को समर्पित किया।

President Murmu Suriname सम्मान भारत के लिए काफी महत्व

President Murmu Suriname राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह सम्मान भारत के लिए काफी महत्व रखता है। दोनों देशों (भारत और सूरीनाम) में महिलाओं के लिए सशक्तिकरण और प्रोत्साहन के प्रकाश स्तंभ के रूप में कार्य करता है, जिसकी वजह से यह और भी सार्थक हो जाता है।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी के निमंत्रण पर 4-6 जून की राजकीय यात्रा पर सूरीनाम पहुंची हैं।

फॉलो कारों क्लिक करो

President Murmu Suriname
President Murmu Suriname

सूरीनाम घर जैसा महसूस हो रहा

राष्ट्रपति ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने सूरीनाम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें यहां पर अपने घर जैसा महसूस हो रहा है। यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यहां के सभी प्रतिनिधिमंडल की ओर से किए गए स्वागत और आतिथ्य से मैं बहुत अभिभूत हूं। मैं भारत के आपके भाइयों और बहनों की ओर से आपको शुभकामनाएं देती हूं। आपके देश की यह मेरी पहली यात्रा है और आज का दिन एक विशेष अवसर भी है।

राष्ट्रपति मुर्मु की पहली राजकीय यात्रा

पद संभालने के बाद यह यात्रा राष्ट्रपति मुर्मु की पहली राजकीय यात्रा है। इससे पहले साल 2018 में रामनाथ कोविंद सूरीनाम के दौरे पर गए थे।

इसे भी पढ़े- Adani Odisha Accident Help : ओडिशा रेल हादसे में जिन्होंने खोए अभिभावक, उन बच्चों को पढ़ाएंगे अडानी व सहवाग

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button