प्रGATI का बजट - छत्तीसगढ़ की रजत जयंती वर्ष का बजट
Uncategorized

ramnavami indore accident : रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर के कुएं की छत धंसी, गिरे 25 लोग

भोपाल। इंदौर में रामनवमी हवन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई। इसके चलते करीब 20-25 लोग कुएं में गिर गए। रेस्क्यू टीम ने 10 लोगों को बचा लिया है। बाकी को बचाने के लिए अभियान जारी है।

हादसा इंदौर स्नेह नगर के पास पटेल नगर में हुआ है। यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में कुएं पर छत बनी है, जो धंस गई। इसके चलते इस पर मौजूद लोग कुएं में गिर गए।

फॉलो कारों क्लिक करो

ramnavami indore accident
ramnavami indore accident


जानकारी के मुताबिक, रामनवमी पर मंदिर में हवन हो रहा था। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोग पूजा अर्चना कर रहे थे। मंदिर में एक कुएं थी, इस पर 10 साल पहले छत डाल दी गई थी। पूजा के दौरान 20-25 लोग कुएं की छत पर खड़े थे, तभी छत धंस गई। छत धंसने से कुएं में करीब 20-25 लोग इसमें गिर गए। यह 50 फीट गहरी बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अब तक 10 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। जबकि 9 लोग अभी भी फंसे हैं। इन्हें निकालने का प्रयास जारी है। बाहर निकाले गए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा, वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर को फोन कर रेस्क्यू अभियान तेज करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़े-  Unemployment in CG: इन शर्तों पर अप्रैल से मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, आदेश जारी, जानिए क्या हैं शर्तें

Onima Shyam Patel

Related Articles

Back to top button