Redmi 15 5G और Redmi Note 15 5G हुए महंगे, 2,000 रुपये तक बढ़े दाम

Redmi 15 5G: Redmi 15 5G और Redmi Note 15 5G की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। दोनों ही डिवाइस अब 2,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं और नई कीमतें आज से लागू कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार, यह कीमत बढ़ोतरी अचानक सामने नहीं आई है, बल्कि इसका संकेत Xiaomi के एक लीक हुए इंटरनल पार्टनर डॉक्यूमेंट से मिला है। इस दस्तावेज को टिपस्टर संजू चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर साझा किया है, जिसके बाद यह जानकारी सार्वजनिक हुई।
बताया जा रहा है कि यह दस्तावेज कंपनी के भीतर उपयोग के लिए तैयार किया गया था, जिसे Mi Home स्टोर्स और ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स को भेजा गया है। इसमें साफ तौर पर दोनों स्मार्टफोन्स की नई कीमतों का उल्लेख किया गया है। दस्तावेज में इसकी तारीख 25 मई 2026 बताई जा रही है, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह अपडेट हाल ही में लागू किया गया है।
मिड-रेंज सेगमेंट में पहले से ही कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है, ऐसे में इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी का असर ग्राहकों पर पड़ सकता है। Redmi सीरीज़ भारत में अपनी बजट और मिड-रेंज कैटेगरी के लिए लोकप्रिय मानी जाती है, और ऐसे में कीमत बढ़ने से खरीदारी के फैसलों पर असर पड़ सकता है। सेटिंग्स जरूरी हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर इस कीमत बढ़ोतरी के कारणों को लेकर कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि उत्पादन लागत, कंपोनेंट्स की कीमतों में बदलाव और सप्लाई चेन।



