भारतचुनावराजनीति

आर.एस.एस. के सर संघचालक मोहन भागवत 8 दिसंबर को एक बड़ी बैठक में होंगे शामिल, 3 राज्यों में BJP के जीत के बाद अब पंजाब को फोकस

पंजाब में हाशिए पर चल रही भाजपा को मजबूत बनाने के लिए ध्यान केंद्रित किया जा रहा है

जालंधर. आर.एस.एस. (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के सर संघचालक मोहन भागवत 6 से 8 दिसम्बर तक होने वाली अखिल भारतीय बैठक में भाग लेने के लिए वे मंगलवार रात शताब्दी एक्सप्रैस में नई दिल्ली से जालंधर पहुंचे.

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे तीन बड़े राज्यों के विधानसभा चुनाव जीत के बाद अब पंजाब को फोकस किया जा रहा है।

सूचना के मुताबिक 8 दिसंबर को डेविएट कॉलेज में एक बड़ी बैठक होने जा रही है जिसमें क्षेत्रीय प्रचारकों के अलावा कई संघ अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। पंजाब में हाशिए पर चल रही भाजपा को मजबूत बनाने के लिए ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। भागवत के इस दौरे को 2024 के लोकसभा चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

RSS. Sir Sanghchalak Mohan Bhagwat will attend a big meeting on December 8.

6 से 8 दिसम्बर तक होने वाली अखिल भारतीय बैठक में भाग लेने के लिए वे मंगलवार रात शताब्दी एक्सप्रैस में नई दिल्ली से जालंधर पहुंचे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के नजदीक क्षेत्र विद्या धाम में ले जाया गया। इस दौरान सर कार्यवाहक मुकुंद राय भी पहुंचे थे।

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी अकाली दल से अलग होकर पहली बार अपने बलबूते पर लोकसभा की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों का कहना है कि इसी वजह से आर.एस.एस. की अखिल भारतीय बैठक के लिए पंजाब प्रांत के जालंधर शहर को चुना गया है। सरसंघचालक मोहन भागवत के विद्याधाम पहुंचने पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। उनके कार्यक्रमों को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है।
Senior Desk Bol CG

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button