भारत

shot in court : राजधानी के कोर्ट में चली सरेआम गोली, गवाह को अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली। shot in court राजधानी में कोर्ट परिसर में सरेआम एक गवाह पर गोली चल गई। महिला को शुक्रवार सुबह गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। एक गोली महिला के पेट में जा लगी। उसे एनएससी थाना अध्यक्ष ने अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया है।

फॉलो करें क्लिक करें

shot in court पुलिस में हड़कंप मचा

घटना राजधानी दिल्ली की साकेत कोर्ट की है। वारदात से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद सारे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि महिला को एक के बाद एक चार गोली मारी गई हैं।

घायल महिला की हुई पहचान

घायल महिला की पहचान एम राधा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 40 से अधिक बताई जा रही है। घायल अवस्था में महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया। मौके पर मौजू एक शख्स के अनुसार, कुल 4-5 राउंड फायरिंग की गई। आरोपित व्यक्ति निलंबित वकील है, गोली मारने के बाद वह कैंटीन के बैक एंट्री के रास्ते फरार हो गया।


बता दें कि पिछले साल रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर वकील के ड्रेस में आए थे।

इसे भी पढ़े- UN Population Report : भारत जनसंख्या में बना नंबर वन, चीन को पछाड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button