सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ठप, आज सुबह से ही यूजर्स ने नहीं देखा कोई भी पोस्ट
एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स X (पूर्व में ट्विटर) ठप हो गया है। एक्स पर आज यानी 21 दिसंबर की सुबह से ही यूजर्स कोई भी पोस्ट नहीं देखा पा रहे हैं। यह दिक्कत वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड दोनों यूजर्स को आ रही है।
मोबाइल और वेब दोनों यूजर्स को परेशानी हो रही है। एलन मस्क के मालिक बनने के बाद यह पहला मौका नहीं है जब एक्स ठप पड़ा है। इससे पहले भी कई बार एक्स की सेवाएं ठप हुई हैं लेकिन इस बार कुछ अलग तरीके से एक्स ठप हुआ है।
आमतौर पर जब भी कोई वेबसाइट डाउन होती है तो उसकी सभी तरह की सेवाएं ठप होती हैं, लेकिन एक्स के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। यह काफी हैरान करने और चौंकाने वाला है कि यूजर्स एक्स के एप और साइट को ओपन कर पा रहे हैं लेकिन टाइमलाइन नहीं दिख रहा है, जबकि लोग पोस्ट कर पा रहे हैं।
एक्स ओपन करने पर Welcome to X! लिखा हुआ आ रहा है लेकिन इसके बाद किसी भी तरह के पोस्ट नजर नहीं आ रहे हैं। मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों यूजर्स को यह परेशानी हो रही है। फिलहाल किसी यूजर्स के पोस्ट को देखने के लिए उसकी प्रोफाइल पर जाना पड़ रहा है। टाइमलाइन पर कोई भी कंटेंट नहीं दिख रहे हैं।
आउटेज के दौरान ट्रेंड हो रहा #TwitterDown
एक्स की सेवाएं ठप हैं लेकिन एक्स पर ही #TwitterDown दिख रहा है लेकिन इस पर क्लिक करने के बाद कोई पोस्ट नहीं दिख रहे हैं यानी यूजर्स एक्स पर पोस्ट कर पा रहे हैं लेकिन पोस्ट देख नहीं पा रहे हैं।
पूरी तरह से पेड करने जा रहे एलन मस्क?
एलन मस्क जब से एक्स के मालिक बने हैं तब से उनका पूरा ध्यान कमाई पर है। एक्स से कमाई के वो हर तरीके निकाल रहे हैं जो निकल सकते हैं। एलन मस्क पहले कई बार हिंट्स दे चुके हैं कि वे एक्स को पूरी तरह से पेड करने वाले हैं। आज का आउटेज भी इसी बात की ओर संकेत कर रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि एलन मस्क अब पोस्ट देखने के लिए भी पैसे लेंगे और यह ट्रायल का हिस्सा हो। इससे पहले इसी साल जुलाई, सितंबर और अक्तूबर में भी एक्स की सेवाएं ठप हुई थीं।
- राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी ने मारी बाजी, ‘बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम को मिला प्रथम पुरस्कार….
- छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, पर्यटन और रोजगार के खुलेंगे नए द्वार….
- बस्तर और सरगुजा सहित जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ : मुख्यमंत्री साय….
- दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी, महतारी वंदन योजना की 33 वीं किस्त जारी, महिलाओं में उत्साह का माहौल……
- राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां, एक ही जगह पर 20 से अधिक धान की किस्में, दलहन-तिलहन और उद्यानिकी फसलों की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन….



