सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, 5 विधयाको के साथ ली शपथ…

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर पूरा राजनीतिक माहौल बेहद गर्म और उत्साह से भरा नजर आया। सुवेंदु अधिकारी की जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने भवानीपुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था।
बंगाल की राजनीति में यह मुकाबला सबसे चर्चित चुनावी लड़ाइयों में से एक माना गया. शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे. मंच पर देश की राजनीति के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद समारोह में शामिल हुए और सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी. उनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में नजर आए।
इन नेताओं ने भी ली शपथ
दिलीप घोष
अग्निमिश्रा पॉल
अशोक कीर्तनिया
निशिथ प्रमाणिक
क्षुदीराम टुडू



