स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Tech & IT

लॉन्च से पहले खुल गए Google Pixel 11 Pro के फीचर्स, जानें क्या है कीमत

Google Pixel 11 Pro Specs Leak : Google Pixel 11 Pro के साथ कंपनी अपना इन-बिल्ट टेम्परेचर सेंसर हटाने की तैयारी कर रही है। यह फीचर पिछले तीन जेनरेशन से Pixel फोन का एक अहम हिस्सा रहा है, लेकिन अब शायद इसे अलविदा कहा जा सकता है।

कंपनी ने सबसे पहले 2023 में लॉन्च हुए Google Pixel 8 Pro के साथ टेम्परेचर सेंसर पेश किया था. यह एक सरफेस थर्मामीटर की तरह काम करता था, जिससे यूज़र्स एक खास ऐप के जरिए तापमान माप सकते थे. हालांकि, शुरुआती दौर में इसे ज्यादा उपयोगी नहीं माना गया. इसके इस्तेमाल के साफ-साफ उदाहरण न होने की वजह से इसकी आलोचना भी हुई।

इसके बावजूद, Google Pixel 9 Pro और Google Pixel 10 Pro, दोनों में इस फीचर को बनाए रखा गया. बाद में कंपनी ने इसमें शरीर का तापमान मापने की क्षमता भी जोड़ी, लेकिन यह फीचर कभी भी कोई बड़ी खासियत नहीं बन पाया।

क्या “Pixel Glow” के लिए सेंसर हटाया जा रहा है?

लीक्स के मुताबिक, Google अब इस सेंसर को हटाने और इसकी जगह “Pixel Glow” नाम का एक नया फीचर लाने की योजना बना रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें फोन के पिछले पैनल पर LED लाइट्स का एक सेट होगा, जो फोन को एक नया डिजाइन देगा और शायद इसके इस्तेमाल के नए तरीके भी सामने आएंगे।

कैमरा डिजाइन में भी बदलाव नजर आ रहे हैं

Pixel 11 Pro की शुरुआती लीक हुई तस्वीरों में कैमरा बार में सिर्फ़ एक कटआउट दिख रहा है, जबकि पिछले मॉडल्स में दो कटआउट होते थे। यह इस बात का साफ संकेत है कि टेम्परेचर सेंसर को हटाया जा रहा है. इसके अलावा, Google Pixel 11 Pro XL और फोल्डेबल वेरिएंट में भी इसी तरह के बदलाव देखने की उम्मीद है।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button