स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

BMW से महिला को रौंदने वाला 6 दिन की हिरासत में, जानिए कोर्ट में पुलिस ने क्या-क्या दीं दलीलें

BMW से महिला को रौंदने वाला 6 दिन की हिरासत में, जानिए कोर्ट में पुलिस ने क्या-क्या दीं दलीलेंमुंबई के वर्ली में BMW कार से महिला को रौंदने वाले मिहिर को अदालत बुधवार को ने 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने अदालत से कहा कि वह यह पता लगाना चाहती है कि दुर्घटना के बाद आरोपी ने कार की नंबर प्लेट कहां छोड़ी थी. हम जांच करना चाहते हैं कि दुर्घटना के बाद आरोपी ने किससे संपर्क किया,  किसने आरोपी की मदद की है?पुलिस ने कहा कि हादसे के बाद आरोपियों ने गाड़ी की नंबर प्लेट फेंक दी थी. यह पता लगाना और जांच करना है कि अपराध में इस्तेमाल की गई कार किसके नाम पर है. आरोपी छिपने के इरादे से अलग-अलग स्थानों पर घूम रहा था.सरकारी वकील ने कहा कि, हम यह पता लगाना चाहते हैं कि हादसे के बाद कितने लोगों ने आरोपियों की मदद की. हम यह पता लगाना चाहते हैं कि आरोपी के पास ड्राइविंग लाइसेंस है या नहीं. बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि कार बरामद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज उनके पास पहले से है. आरोपी और ड्राइवर की कहानी भी एक हो गई है. पुलिस के पास सारी जानकारी है,  फिर पुलिस  हिरासत की आवश्यकता क्यों है?

मुंबई के वर्ली में BMW कार से महिला को रौंदने वाले मिहिर को अदालत बुधवार को ने 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने अदालत से कहा कि वह यह पता लगाना चाहती है कि दुर्घटना के बाद आरोपी ने कार की नंबर प्लेट कहां छोड़ी थी. हम जांच करना चाहते हैं कि दुर्घटना के बाद आरोपी ने किससे संपर्क किया,  किसने आरोपी की मदद की है?
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button