upsc result : दोनों पैर और एक हाथ नहीं, पहले प्रयास में पास किया यूपीएससी


नई दिल्ली। upsc result संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी-2022) ने मंगलवार को परीक्षा और इंटरव्यू का फाइनल रिजल्ट जारी किया। इसमें मैनपुरी के सूरज तिवारी ने 917वीं रैंक हासिल की। सूरज के दोनों पैर नहीं हैं, एक हाथ भी नहीं हैं और एक हाथ की तीन उंगलियां हैं। यह सफलता उन्होंने पहले प्रयास में हासिल की है।
upsc result आर्थिक कमजोरी और दिव्यांगता को हराया
upsc result सूरज तिवारी मैनपुरी जिले के कुरावली तहसील के मोहल्ला घरनाजपुर के रहने वाले हैं। सूरज के पिता राजेश तिवारी दर्जी का काम करते हैं। सूरज ने आर्थिक कमजोरी और दिव्यांगता को परीक्षा की तैयारी में आड़े नहीं आने दिया। कहते है ना इंसान दृढ़ इच्छा शक्ति कर ले तो हर परिस्थिति उसके आगे बौनी साबित होती है।
फॉलो कारों क्लिक करो


सूरज के पास होने की जानकारी जैसे ही मिली तो घरवालों और रिश्तेदारों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने गांव में जमकर मिठाइयां बांटी। सूरज तिवारी ने प्रारंभिक शिक्षा नगर के महर्षि परशुराम स्कूल से की। 2011 में एसबीआरएल इंटर कॉलेज मैनपुरी से दसवीं और 2014 में संपूर्णानंद इंटर कॉलेज अरम सराय बेवर से उत्तीर्ण किया।
2017 में ट्रेन हादसे का हुए शिकार
upsc result सूरज ऐसे बचपन से दिव्यांग नहीं थे। साल 2017 में जब वो बीएससी कर रहे थे, तभी 24 जनवरी 2017 बाएं हाथ की दो उंगलियां कट गई थीं। इसके बाद भी सूरज ने हार नहीं मानी। सूरज ने हार न मानते हुए 2021 में दिल्ली के जेएनयू से बीए किया। इसके बाद एमए किया। फिर आईएएस की तैयारी शुरू की।
यूपीएससी परीक्षा 2022 के टॉपर
बता दें कि यूपीएससी की परीक्षा टॉपर इशिता किशोर ल दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया हैं। तीसरा स्थान उमा हराती एन ने हासिल किया है। चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा, पांचवे स्थान पर मयूर हजारिका, यूपीएससी की इन महत्वपूर्ण परीक्षाओं में छठा स्थान गहना नव्या जेम्स को हासिल हुआ है।
इसे भी पढे़- RBI Banks Instructions : 2000 के नोट बदलने पर आरबीआई ने सभी बैंकों को दिए निर्देश, जानिए क्या कहा…