MP में इस सीट के लिए होगी फिर से वोटिंग, आज मतदान केंद्र रवाना होंगे कर्मचारी
मतदान करने वाले मतदाता के बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में अमित स्याही लगाई जाएगी
भोपाल। भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 71- किशुपुरा नंबर -3 में पुनर्मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। मतदान करने वाले मतदाता के बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में अमित स्याही लगाई जाएगी।
सुबह सात बजे शुरू होगा मतदान
21 नवंबर को सुबह सात बजे से छह बजे तक मतदान होगा। माकपोल सुबह 5.30 बजे प्रारंभ हाेगा। इसके लिए मतदान दल सामग्री सहित 20 नवंबर को रवाना होंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने भिंड जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को पुनर्मतदान कराने के पूर्व मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को विधिवत प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। पुनर्मतदान की सूचना समस्त अभ्यर्थियों एवं राजनीति दलों दी जाएगी एवं मतदान केंद्र के क्षेत्र में डोंडी (मुनादी) पिटवाकर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।

भाजपा ने शिकायत कर की थी पुनर्मतदान की मांग
भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली को भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के 16 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की थी। भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को इस संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया था कि पीठासीन अधिकारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया है। कई मतदाताओं को हतोत्साहित कर मत प्रयोग से वंचित रखा गया।
पार्टी ने अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 11,12 खडित, 17, 41 निवारी, 48 बड़पुरा, 49 बड़पुरी, 55, 67, 69, 70, 71 किशुपुरा, 103 मनेपुरा, 169 पीथमपुरा, 170, 171, 211 बीसलपुरा में पदस्थ पीठासीन अधिकारियों व उनके दल द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलीभगत कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। हालांकि चुनाव आयोग ने केवल एक मतदान केंद्र किशुपुरा में पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं।
- विभाजन की विभीषिका : कैसे फिल्मी गीतों में रोया हिन्दुस्तान
- प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता….
- विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..
- औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..
- बलरामपुर और रामानुजगंज को जल्द मिलेगा बायपास की सौगात, मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात



