छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपने एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में व्यंग्यात्मक क्विज के अंदाज में एक सवाल पूछा है।
जिसके बाद से अब पाठक वर्ग बड़ी संख्या में इस क्विज में हिस्सा लेने में लगे हैं। अपने एक अकाउंट में अरुण सामने लिखा है,
आज का सवाल –
क्या आप बता सकते हैं!
GOOGLE में “सट्टेबाज मुख्यमंत्री” सर्च करने पर किस महापुरुष की फोटो दिखाई देती है.
बहरहाल उनके इस पोस्ट के बाद राज्य के राजनीतिक पर सुर्खियों में आ सकता है।
छत्तीसगढ़ में इन दिनों पूरी तरह से विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। रोजाना नए-नए राजनीतिक समीकरण निकलकर सामने आ रहे हैं।
एक तरफ जमीनी स्तर पर भी राजनीतिक युद्ध और आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं सोशल मीडिया में भी जमकर सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं।
आपको बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अपने सोशल मीडिया अकाउंट में बहुत ज्यादा सक्रिय रहते हैं और कांग्रेस सरकार पर व्यंग्यात्मक और नए-नए अंदाज में निशान साधते नजर आते हैं, जो राज्य के साथ देशभर में सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं।
- 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता – भारोत्तोलन में प्रतिभागियों ने दिखाया अपना जौहर
- छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन : बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज, सर्व आदिवासी समाज और महिला आयोग ने दिए अहम सुझाव….
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न, समारोह में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग…..
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र….



