बीजेपी के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं । इस दौरान वो महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और नामांकन रैलियों में शिरकत करेंगे।
असम के मुख्यमंत्री विशेष विमान से सुबह 10.20 बजे रायपुर पहुंचे और फिर हेलिकॉप्टर से 11 बजे महासमुंद गए। महासमुंद में सरमा पहले जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर जिले की चारों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के लिए रैली में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12.30 बजे सरमा महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

बिलासपुर में आहूत जनसभा को संबोधित करने के बाद वहां भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भाग लेंगे। फिर यहां से सरमा दोपहर 3.20 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे खैरागढ़ से रवाना होकर सरमा राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और शाम 6 बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए रवाना हो जाएंगे।
गौरतलब है की बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ में लगातार दौरा कर चुनावी सभा ले रहे हैं। लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं।
- युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
- मां का इलाज कराने जा रहा पूरा परिवार नाले में बहा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
- CGPSC SI मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा
- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी



