छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय रैपर एप्पी राजा निधन, एम्स अस्पताल में ली अंतिम साँस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय रैपर एप्पी राजा चेतन चांडक आज का रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। एप्पी राजा का जीवन संघर्ष और मेहनत की एक ऐसी कहानी है, जिसमें कठिन परिस्थितियों के बीच भी उन्होंने अपने सपनों को टूटने नहीं दिया और रैप म्यूजिक की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका जन्म वर्ष 1994 में नवागढ़ में हुआ था। उनके माता-पिता मूल रूप से राजस्थान के जैसलमेर जिले के रहने वाले थे, जो बाद में रोजगार और जीवनयापन के कारण छत्तीसगढ़ के बेमेतरा और फिर नवागढ़ में आकर बस गए।
एप्पी राजा ने अपने बचपन के शुरुआती वर्ष दुर्ग में बिताए, जहां से उनकी प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत हुई। इसके बाद वर्ष 2002 के आसपास उनका परिवार भानुप्रतापपुर (कांकेर) में जाकर बस गया। यहां उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखी। आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के बावजूद उन्होंने पढ़ाई को जारी रखा और रोजाना भानुप्रतापपुर से कांकेर तक यात्रा करके शिक्षा प्राप्त करते थे। कांकेर के एक निजी स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही एप्पी राजा ने रचनात्मकता की दिशा में कदम बढ़ाया। कक्षा 7वीं में उन्होंने अपना पहला रैप लिखा, जिसने उनके संगीत के प्रति झुकाव को दर्शाया। समय के साथ उनका रुझान रैप और म्यूजिक की ओर बढ़ता गया।
हालांकि जीवन में चुनौतियां भी कम नहीं थीं। 11वीं कक्षा के दौरान उनके पिता को हार्ट अटैक आया, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति और भी कमजोर हो गई। इस कठिन समय में परिवार की जिम्मेदारी बढ़ने के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। इसके बाद उन्होंने रोजगार की तलाश में गुजरात के सूरत का रुख किया, जहां उन्होंने काम किया ताकि परिवार को आर्थिक सहयोग मिल सके। कुछ समय बाद वे भिलाई लौटे और वहां मोबाइल रिपेयरिंग का काम शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पंजाब में भी काम किया, जहां उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया।
पंजाब में रहते हुए एप्पी राजा की मुलाकात एक म्यूजिक डायरेक्टर से हुई, जिसने उनके टैलेंट को पहचान दी। यहीं से उन्हें स्टूडियो में काम करने का मौका मिला और उन्होंने गानों पर काम करना शुरू किया। यह उनके करियर का वह दौर था, जिसने उन्हें संगीत की दुनिया में आगे बढ़ने का रास्ता दिया। धीरे-धीरे एप्पी राजा ने छत्तीसगढ़ी भाषा में रैप म्यूजिक की शुरुआत की।



